अतिरिक्त लाइटें खरीदकर पथ-प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश |पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-विकास श्रीवास्तव


हरि
द्वार नगर निगम के नये वार्डों में पंथ प्रकाश की व्यवस्था चैपट हो रखी है। नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्था को चैपट पाया तो नगर आयुक्त को पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही लिखित रूप से अतिरिक्त लाइटें खरीदने का भी आदेश दिया गया है।
बरसाती मौसम में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इस अंधेरा का लाभ चोर भी उठा लेते हैं। नगर निगम की महापौर ने राजागार्डन, सीतापुर व अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।

ad12

नगर आयुक्त को लिखित रूप से सौंपे गये पत्र में महापौर अनीता शर्मा ने बताया है कि इससे पहले भी पथ प्रकाश के लिये 1000 लाइटें खरीदने का आदेश दिया गया था। तत्काल आदेश का पालन करना सुनिश्चित करें। बताया है कि उक्त वार्डों में अभियान चलाकर एक सप्ताह के अन्दर कम से कम 150-150 लाईटें तत्काल लगवाना सुनिश्चित करें। महापौर अनीता शर्मा ने राजा गार्डन, सीतापुर के गणेश विहार कॉलोनी का निरीक्षण किया गया व लोगांे की समस्या सुनी। कई वार्डो में सीवर की समस्या, नालियों की समस्या ,सड़क की समस्या पथ प्रकाश की गंभीर समस्या है। जिसके निराकरण का भरोसा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *